बोलो, खाता बन जाए।
पैसा वापस आए।
डायरी छोड़िए। बस बोलिए किसने कितना लिया, और CashAlert खाता बना देगा, समय पर याद दिलाएगा, WhatsApp पर पेमेंट मांगेगा, और पैसा आते ही खाता बंद कर देगा।
CashAlert में शामिल है। उधार खाते का कोई अलग चार्ज नहीं।
“उधार” से “चुका दिया” तक, चार कदम
बोलिए
होम या खाता टैब पर माइक दबाइए, या होम स्क्रीन विजेट से, और वैसे ही बोलिए जैसे किसी साथी को बताते हैं।
“रमेश 500 उधार”देखिए और सेव कीजिए
नाम और रकम अपने आप भर जाते हैं। जांचिए और सेव दबाइए। नया ग्राहक हो तो उसका खाता उसी समय बन जाता है।
“रमेश का 500 रुपये का उधार खाता बन गया है।”याद दिलाना
आपके चुने दिनों बाद CashAlert बताता है किसका पैसा बाकी है। वहीं से एक टैप में WhatsApp पर अपना QR भेजिए।
“रमेश के 500 रुपये अभी भी उधार हैं।”पैसा वापस
रमेश के बकाये जितना UPI पेमेंट आए, तो CashAlert पूछता है कि क्या इससे उसका खाता चुकता हुआ। एक टैप और खाता बंद। नकद मिला? खाते में खुद दर्ज कीजिए।
“रमेश के उधार पैसे प्राप्त हुए। उधार खाता बंद कर दिया गया है।”किसका कितना बाकी है, और कब से
खाता टैब पर कुल बाकी, कितने ग्राहकों का खाता है और आज कितना वापस आया, सब दिखता है। बाकी या चुकता के हिसाब से छांटिए, नाम से खोजिए, और किसी भी खाते का पूरा हिसाब खोलिए।
- हर उधार कितने दिन से बाकी है
- हर एंट्री, पेमेंट और रिमाइंडर की टाइमलाइन
- ग्राहक का नंबर कॉन्टैक्ट से जोड़िए
- खाता बोलकर सुनिए, या आवाज़ बंद रखिए
ऐसा खाता जिस पर दोनों भरोसा करें
उधार भरोसे का काम है। ये नियम हिसाब को साफ़ रखते हैं।
आपकी मर्ज़ी बिना कुछ सेव नहीं
आवाज़ सिर्फ़ फ़ॉर्म भरती है। एंट्री तभी सेव होती है जब आप सेव दबाते हैं।
कुछ मिटता नहीं
गलत एंट्री कैंसल होती है, डिलीट नहीं। वो हिसाब में “कैंसल” लिखकर दिखती रहती है।
इंटरनेट नहीं? फिर भी दर्ज
बिना इंटरनेट की एंट्री फ़ोन में रहती है और इंटरनेट आते ही सेव हो जाती है। जो सेव न हो सकी, वो आपको दिखाई जाती है।
सही तरीके से पेमेंट मांगिए
बाकी रकम और आपके UPI QR वाला कार्ड WhatsApp पर भेजिए, या गैलरी में सेव कीजिए। ग्राहक स्कैन करके चुका दें।
हिंदी, Hinglish या English में बोलिए
खाता जवाब सातों भाषाओं में देता है: हिंदी, Hinglish, English, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम।
पासबुक में भी
खाते के पेमेंट पासबुक में “खाता” टैग के साथ दिखते हैं। रोज़ की बिक्री से अलग छांटिए।
उधार खाते के सवाल
बोलकर उधार खाता (udhar khata) क्या है?
उधार खाता वो डायरी है जिसमें दुकान बाद में पैसा देने वाले ग्राहकों का हिसाब रखती है। CashAlert यही खाता आपके फ़ोन में रखता है, और आप इसे बोलकर भरते हैं। न डायरी लिखनी, न खोने का डर, न हिसाब पर बहस।
क्या बोल सकते हैं?
जैसे आप आमतौर पर बोलते हैं: “रमेश 500 उधार”, “मैंने सुनीता को 200 उधार दिए”, “रमेश ने 300 दे दिए”। कुछ साफ़ न हो, तो फ़ॉर्म खुल जाता है ताकि आप सेव करने से पहले सुधार लें। चाहें तो टाइप भी कर सकते हैं।
क्या इसका अलग पैसा लगता है?
नहीं। उधार खाता CashAlert का हिस्सा है: पहला दिन ₹3, फिर ₹499 महीना।
क्या ग्राहक को मैसेज जाता है?
सिर्फ़ तब जब आप भेजें। CashAlert आपको याद दिलाता है, WhatsApp पर पेमेंट रिक्वेस्ट भेजनी है या नहीं, यह आप तय करते हैं।
आवाज़ ने नाम या रकम गलत समझी तो?
सेव होने से पहले आप एंट्री देखते हैं, वहीं सुधार लीजिए। गलत एंट्री सेव हो गई हो, तो खाता खोलकर उसे कैंसल कीजिए। वो गिनती से हट जाती है पर हिसाब में दिखती रहती है।
नकद पेमेंट दर्ज कर सकते हैं?
हां। खाता खोलकर “भुगतान दर्ज करें” दबाइए, या बस बोलिए “रमेश ने 500 दे दिए”।
मेरी आवाज़ का क्या होता है?
फ़ोन की स्पीच सर्विस आपकी बात को टेक्स्ट में बदलती है। फ़ॉर्म भरने के लिए वो टेक्स्ट, रिकॉर्डिंग नहीं, एक AI सर्विस को भेजा जा सकता है। सेव दबाने से पहले खाते में कुछ नहीं जुड़ता। पूरी जानकारी हमारी प्राइवेसी पॉलिसी में है (English)।
डायरी बंद कीजिए। ऐप खोलिए।
पेमेंट अलर्ट और बोलकर उधार खाता, एक साथ। पहले 24 घंटे सिर्फ़ ₹3।
फिर ₹499/महीना UPI AutoPay से। कभी भी बंद करें।