कैसे काम करता है

दो मिनट में सेटअप

न मशीन मंगानी, न एजेंट का इंतज़ार। सब कुछ काउंटर पर रखे आपके फ़ोन पर ही होता है।

1

CashAlert डाउनलोड करें

Google Play से, Android 7 या नए किसी भी फ़ोन पर। वही फ़ोन लें जिस पर पेमेंट ऐप की नोटिफ़िकेशन या बैंक SMS आते हैं।

2

अपनी भाषा चुनें

हिंदी, Hinglish, English, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ या मलयालम। ऐप और आवाज़ दोनों इसी भाषा में होंगे, बाद में कभी भी बदल सकते हैं।

3

मोबाइल नंबर से लॉगिन

नंबर डालिए और OTP। कोई पासवर्ड याद नहीं रखना।

4

₹3 का ट्रायल शुरू करें

अपने UPI ऐप में एक बार AutoPay मंज़ूर करें। अभी ₹3 कटेंगे और 24 घंटे सारे फ़ीचर मिलेंगे। उसके बाद ₹499 हर महीने, और AutoPay आप कभी भी अपने UPI ऐप से बंद कर सकते हैं।

5

पेमेंट कहां से आते हैं, चुनें

पेमेंट ऐप की नोटिफ़िकेशन, बैंक SMS, या दोनों। कुछ ग्राहक सीधे बैंक खाते में भेजते हैं, तो “दोनों” चुनिए।

6

परमिशन दें

ऐप हर परमिशन का कारण बताकर एक-एक करके ले जाता है। फिर CashAlert के लिए बैटरी सेवर बंद करें, ताकि फ़ोन इसे बंद न करे। अपने फ़ोन ब्रांड की सेटिंग देखें।

7

अलर्ट टेस्ट चलाएं

होम स्क्रीन पर “अलर्ट टेस्ट” दबाएं। आवाज़ सुनाई दी, तो आप पहले ग्राहक के लिए तैयार हैं।

ग्राहक के पेमेंट करते ही क्या होता है

सब कुछ आपके फ़ोन पर, लगभग एक सेकंड में।

1

ग्राहक पेमेंट करता है

आपका QR स्कैन करके, या आपके नंबर या खाते में, किसी भी UPI ऐप से।

2

फ़ोन पर सूचना आती है

पेमेंट ऐप नोटिफ़िकेशन दिखाता है, या बैंक क्रेडिट SMS भेजता है, जैसे हमेशा होता है।

3

CashAlert बोलता है

रकम और भेजने वाले का नाम पढ़कर आपकी भाषा में बोलता है और पॉपअप दिखाता है।

4

पासबुक में दर्ज

पेमेंट आज के कुल और आपकी पासबुक में जुड़ जाता है, शाम के हिसाब के लिए तैयार।

परमिशन, और क्यों मांगते हैं

हम सिर्फ़ वही मांगते हैं जो किसी फ़ीचर को चाहिए, और Android के पूछने से पहले ऐप में कारण बताते हैं।

परमिशनक्योंज़रूरी?
नोटिफ़िकेशन एक्सेसGoogle Pay, PhonePe, Paytm वगैरह की पेमेंट नोटिफ़िकेशन पढ़ने के लिए।ऐप अलर्ट के लिए
SMSबैंक का क्रेडिट SMS पढ़ने के लिए। लोगों के निजी नंबर के मैसेज छोड़ दिए जाते हैं।सिर्फ़ बैंक SMS चुनने पर
नोटिफ़िकेशनपेमेंट पॉपअप, उधार रिमाइंडर और आपके प्लान की ज़रूरी सूचनाएं दिखाने के लिए।हां
माइक्रोफ़ोनउधार की एंट्री सुनने के लिए, सिर्फ़ जब आप माइक दबाते हैं।सिर्फ़ बोलकर खाते के लिए

CashAlert कभी आपका UPI PIN या बैंक पासवर्ड नहीं मांगता और पैसा नहीं भेज सकता।

पहले “भुगतान प्राप्त हुआ” के लिए तैयार?

अभी डाउनलोड करें और अगले ग्राहक का पेमेंट बोलकर सुनें।

24 घंटे ₹3, फिर ₹499/महीना UPI AutoPay से। कभी भी बंद करें।

24 घंटे ₹3 में, फिर ₹499/महीना ₹3 में शुरू करें